फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में पान मसाला दुकान पर जीएसटी टीम का छापा, टैक्स चोरी का मामला

Thu, 22 Sep 2022 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधनी भोपाल में पान मसाला दुकान पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। बैरागढ़ के कृष्णा पान मसाला दुकान संचालक बिना टैक्स चुकाए अलग-अलग ब्रांड के पान मसाला बेच रहा था।
विज्ञापन
भोपाल में जीएसटी टीम की पान मसाला कारोबारी की दुकान पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ के कृष्णा पान मसाला दुकान पर टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। पान मसाला दुकान संचालक अलग-अलग ब्रांड के पान मसाला बेच रहा था। जीएसटी टीम को पान मसाला की ब्रिकी बिना टैक्स करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम संतनगर के कृष्णा पान मसाला दुकान पर जांच करने पहुंची। इस कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक अलग-अलग ब्रांड के पान मसाला की खरीदी और बिक्री के बिल नहीं दे सके। अब टीम दुकान संचालक के बैंक अकाउंट की भी जांच कर रही है। इसके अलावा कुछ अन्य पान मसाला व्यवसायियों के यहां पर भी जांच करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

 
जीएसटी विभाग को शहर के पान मसाला व्यवसायियों के द्वारा टैक्स चोरी करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद जीएसटी की टीम के द्वारा कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें