एमपी के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से सौंजन्य भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के गवर्नर मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। गवर्नर मंगूभाई पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौंजन्य भेंट की। वहीं, सीएम शिवराज दो दिवसीय दौर पर गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय समिति की बैठक में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिंह रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। रविवार को दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दिल्ली दौर के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात करेंगे। वे मध्य प्रदेश के शहरों के विकास के लिए फ्लाईओवर और सड़कों के प्रस्ताव की स्वीकृति को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही आज भोपाल में महपौर के शपथ ग्रहण समारोह में भोपाल के लिए प्रस्तावित 6 फ्लाईओवर की स्वीकृति के लिए दिल्ली में नितिन गड़करी से मुलाकात करने की बात कही।