मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
प्रदेश सरकार ने पेंशनरों के महंगाई राहत में छह प्रतिशत की वृद्धि की है। वहीं, छठवा वेतन प्राप्त प्राप्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की है। सातवां वेतन प्राप्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि पहले की की जा चुकी है। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अब साढ़े चार लाख से ज्यादा पेंशनरों को अब 28 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। सरकार ने महंगाई राहत में छह प्रतिशत की वृद्धि की है। छठवां वेतनमान में यह वृद्धि 15 प्रतिशत की गई है। इसका लाभ सितंबर की पेंशन से मिलेगा।
वित्त विभाग ने सातवें वेतनमान में छह और छठवें वेतनमान में 15 प्रतिशत महंगाई राहत की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे पेंशनर को अब 189 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। इस निर्णय से सरकार पर प्रतिमाह लगभग 120 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इससे पेंशनरों को साढ़े चार हजार से नौ हजार रुपए तक लाभ मिलेगा।
वहीं, विभाग ने छठवां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को सितंबर के वेतन में 203 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही बढ़ाया जा चुका है।