फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: श्योपुर में अब कूनो सेंचुरी की सुरक्षा करेगी जर्मन शेफर्ड डॉग, शिकारी और तस्करों पर लगेगी लगाम

Tue, 04 Apr 2023 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो वन अमले को जर्मन शेफर्ड डॉग मिला है। अब कूनो वन एरिया की रखवाली शेफर्ड डॉग करेगा। इस डॉग को करीब सात महीने ट्रेनिंग दी गई है।
 
विज्ञापन
कूनो सेंचुरी की सुरक्षा करेगी जर्मन शेफर्ड डॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईलू नाम का जर्मन शेफर्ड डॉग कूनो सेंचुरी एरिया में होने वाले जंगली जीवों के शिकार पर रोक लगाने और उनको पकड़ने में सहायता करेगा। सात महीने की ट्रेनिंग के बाद ईलू डॉग को वन अमले को सौंपा गया है। ईलू के साथ दो वन विभाग कर्मियों को भी ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों में नईम राशिद खान शामिल हैं।

विज्ञापन


डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया, कूनो वन एरिया में शिकार होते हैं। इससे चीतों को भी खतरा रहता है। अगर कोई घटना हो तो उसे मौके पर ले जाकर तुरंत वहां किसी को पहुंचने नहीं देते हैं। शिकारी की दुर्गंध के आधार पर यह डॉग उसे ढूंढने में मदद करता है। इसको विशेष रूप से स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है, ये डॉग काफी मददगार साबित हुए हैं।

पहले जबलपुर से डॉग स्क्वॉयड भेजा था...
डीएफओ के मुताबित, अभी तक कई केस सामने आए, जहां पर यह डॉग थे, वहां पर अपराध नियंत्रण हुए हैं। चूंकि यहां पर चीता प्रोजेक्ट है तो सहायता के लिए एक डॉग की जरूरत थी। इस पर बीच में शासन ने सागर से और जबलपुर से डॉग स्क्वायड भेजा था, जो सेवाएं दे रहे थे। क्योंकि अब कूनो के लिए ईलू डॉग और हमारे कर्मचारी स्पेशल ट्रेंड होकर कूनो की सुरक्षा के लिए आ चुके हैं। अब हम और ज्यादा प्रभावी तरीके से अपराधों पर नियंत्रण कर सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि ईलू डॉग के लिए ट्रैफिक इंडिया नाम का एक संस्थान है। यह गवर्नमेंट एजेंसी का ही पार्ट है, जो देश भर में जगह-जगह ऐसे डॉग को देते हैं। उन्होंने ही ईलू नाम के डॉग को दिया है। पंचकूला में इसकी ट्रेनिंग हुई है, यह ट्रेनिंग करीब सात महीने की हुई है और स्टॉफ की भी ट्रेनिंग डॉग के साथ-साथ हुई है। इस डॉग का नाम ईलू है, ईलू डॉग की उम्र 11 महीने बताई गई है, जो अभी कूनो नेशनल पार्क में आ चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें