फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में मोदी के जन्मदिन से चलेगा विशेष अभियान, सरकारी योजना के पात्रों को लाभ पहुंचाएंगे

Tue, 30 Aug 2022 01:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। अब शिवराज सिंह चौहान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पात्रों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश में खास अंदाज में मनाया जाएगा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक लाभ हासिल करने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। 

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अफसरों को केंद्र व राज्य सरकारों की फ्लैगशिप योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए कोशिश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक हितग्राहीमूलक योजनाओं में हर पात्र को लाभ दिलाने के लिए एक विशेष प्रदेशस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा बनाने और उसके सफल क्रियान्वयन के लिए जुटने के निर्देश दिए। इस अभियान में भारत सरकार और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने वाला अंत्योदय अभियान भी इसमें शामिल है। इस अभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
 
दो चरणों में चलेगा अभियान
यह अभियान को दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक होगा। दूसरा चरण 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक संचालित किया जाएगा।
 
पात्र हितग्राहियों का चयन करेंगे 
पहले चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर ऐसे हितग्राहियों का चुनाव किया जाएगा, जो किसी हितग्राहीमूलक योजना के अंतर्गत पात्र हैं लेकिन उन्हें अब तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला। प्रथम चरण के शिविर में जिन हितग्राहियों के आवेदन पत्र तत्काल निराकरण कर उन्हें मौके पर ही लाभ दिया जा सकता है। ऐसे हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा
विज्ञापन

 
अलग से पोर्टल बनाया जाएगा
दूसरे चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत और वार्ड में उसी स्थान पर एक बार फिर शिविर लगाएंगे। दूसरे चरण में मुख्य रूप से उन सभी आवेदनों का निराकरण करेंगे, जिन्हें प्रथम चरण में लाभ नहीं मिला था इसके साथ ही इस शिविर में भी नवीन आवेदनों को विचार में लाया जाएगा। पहले व दूसरे चरण में निराकृत आवेदनों की डाटा एंट्री के लिए प्रथक से एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें अभियान से संबंधित समस्त जानकारी मिल सकेगी
विज्ञापन

 
प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं
• प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण)
• जल जीवन मिशन
• आयुष्मान भारत योजना
• प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
• पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना
• स्वामित्व
• पीएम किसान सम्मान निधि
• भारत नेट
• स्वाइल हेल्थ कार्ड
• किसान क्रेडिट कार्ड (मछली पालन,कृषि,पशुपालन)
• अटल पेंशन योजना
• पीएम स्वनिधि
 
अन्य प्रमुख योजनाएं एवं कार्यक्रम
• राष्ट्रीय विधवा पेंशन
• राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
• प्रधानमंत्री जनधन योजना
• पीएम उज्ज्वला योजना फेस- II
• प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
• प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
• मुख्यनमंत्री किसान कल्याण योजना
• अमृत सरोवर योजना
• संबल योजना – श्रमिक
• संबल योजना – प्रसूति सहायता
• मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना
• प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस
• मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना
• सीएम राईज स्कूल की प्रगति 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें