फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में अग्निवीर रैली 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक, शहर काजी की अपील- देश सेवा के लिए आगे आएं

Tue, 30 Aug 2022 01:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगी। भोपाल शहर काजी ने नौजवानों से अधिक से अधिक संख्या में भर्ती में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसके लिए 27 अक्टूबर से छह नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसकी प्रक्रिया तीन सितंबर को शुरू हो जाएगी। इस रैली के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें अग्निवीर की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। आवदकों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पडेस्क और रेलवे का अलग से काउंटर बनाने को लेकर निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। भोपाल में जो भर्ती रैली होगी, उसमें नौ जिलों भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा के पुरुष आवेदक भाग ले सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 17 से 23 वर्ष निर्धारित है। भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीन सितंबर तक भारतीय अग्नवीर सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर कर सकते है। इसके बाद प्रवेश पत्र 7 सितंबर से 11 सितंबर तक वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकेंगे। उसके बाद 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन होगा। 

शहर काजी की अपील देश सेवा के लिए आगे आए  
भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने युवाओं से रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हम काजी/ मुफ्ती साहिबान, भोपाल अपने तमाम ऐसे नौजवान जिनकी आयु 17 वर्ष से 23 हो और जो इसकी योग्यता रखते हो, से अपील करते है कि वह मुल्क (देश) की सेवा के लिए आगे आए और इस खिदमत (अग्निवीर सेना भर्ती) के लिए आवेदन करें। मुल्क की हिफाजत में खिदमत करें।
विज्ञापन

 
भोपाल में युवाओं का हंगामा 
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भोपाल में जमकर हंगामा किया। युवाओं का कहना था कि मोतीलाल नेहरू मैदान में पुलिसकर्मी उन्हें प्रैक्टिस नहीं करने दे रहे हैं। उन्हें वहां से भगाया जा रहा है। इसे लेकर युवा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मिलने पहुंचे। वहां जमकर हंगामा किया। सारंग ने इसके बाद डीजीपी से बात की। तब जाकर युवाओं को प्रैक्टिस करने की अनुमति जारी हुई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें