फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में सड़क हादसे में चार की मौत-दो गंभीर घायल, प्रयागराज से क्योटी जलप्रपात घूमने आए थे

Wed, 28 Jun 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

सभी लोग एक कार से प्रयागराज-उत्तर प्रदेश से रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात घूमने आए थे। बारिश के कारण सड़कें भीगी थीं। बुधवार शाम कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
रीवा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर बताई गई है। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग कार से क्योटी जलप्रपात देखने आए थे कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में लालगांव चौकी के क्योटी जलप्रपात के नजदीक हुआ है। बताया गया कि सभी लोग एक कार से प्रयागराज-उत्तर प्रदेश से रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात घूमने आए थे। बारिश के कारण सड़कें भीगी थीं। बुधवार शाम कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार शिवम केसरवानी की मौत मौके पर ही हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, पर इलाज के दौरान तीन लोगों पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल और सत्यजीत चटर्जी ने दम तोड़ दिया, वहीं दो लोग गंभीर घायल हैं। इनका उपचार  जारी है। 

दो कारों में सवार थे 11 लोग
रीवा पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के रहने वाले 11 लोग दो कारों में सवार होकर नेशनल हाईवे 30 के रास्ते बुधवार को रीवा जिले के लिए निकले थे। उन्होंने रीवा की सीमा में प्रवेश कर लिया था। दोनों कारें आगे-पीछे चल रही थीं। इसी दौरान लालगांव के पास मोड़ पर आगे चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे आ रही गाड़ी में सवार लोगों ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें