फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रिश्वत मांगने के मामले में निलंबित जनपद सीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच से ली थी घूस

Fri, 28 Apr 2023 05:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा जनपद सीईओ का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। अब उसके खिलाफ रिश्वत मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। 
 
विज्ञापन
राजगढ़ में वायरल हुए वीडियो का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की नीति के चलते राजगढ़ कलेक्टर ने ब्यावरा जनपद के निलंबित सीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सीईओ केके ओझा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सरपंच से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते और 25 हजार रुपये की मांग करते दिखाई दे रहे थे।  

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर भोपाल संभाग आयुक्त मालसिंह ने जिला पंचायत राजगढ़ के सीईओ के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत ब्यावरा के सीईओ केके ओझा को निलंबित किया था। अब जिला कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ नो टॉलरेंस पॉलिसी लागू करने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में कही भी किसी भी शासकीय सेवक द्वारा घूस लेने की घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए ऐसे अफसरों पर एफआईआर कराई जाए। साथ ही उन्हें जेल भेजा जाए। उक्त अधिकारी के विरुद्ध जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र दीक्षित ने थाना ब्यावरा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत एफआईआर दर्ज की है। साक्ष्य के रूप में सीडी और 65-बी भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रमाण पत्र भी संलग्न किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें