फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गजब हो गया...ट्रेन के इंजन को धक्का लगाकर कर्मचारियों ने हटाया, जानें रेलवे इंस्पेक्टर ने क्या कहा

Wed, 12 Jul 2023 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

Ashoknagar Train Video Viral: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक गजब की खबर सामने आई है। यहां पर कुछ रेलवे कर्मचारी ट्रेन के इंजन को धक्का लगाकर हटाते हुए नजर आए। सफाई में रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा, काफी दिनों से इंजन बंद पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन को हटाते हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर जिले की तहसील मुंगाबली स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन के इंजन को धक्का लगाते हुए कुछ स्टेशन कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। इंजन को स्टेशन कर्मचारियों के द्वारा धक्का लगाकर पटरी से अलग किया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए आमजन अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। इसको लेकर अमर उजाला ने अशोकनगर जिले के रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीके त्यागी से बात की तो उन्होंने बताया, इंजन खराब हो गया था, जिसको धक्का देकर यार्ड में खड़ा करने ले जाया जा रहा था।

उन्होंने कहा, हमारे पास लाइन कम रहती है, इसलिए तत्काल लाइन से हटाना ही पड़ता है। क्योंकि गाड़ियों का निकलना लगा रहता है, इंजन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब दिक्कत आती है तो मैन पावर धक्का देकर भी पटरी से हटा सकता है। पॉवर इंजन खराब होता है तो दूसरा पॉवर इंजन आकर उसे हटाता है, पर इसको पॉवर इंजन से नहीं हटाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें