फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में ई-उपवास, सैकड़ों लोगों ने एक दिन के लिए बनाई मोबाइल से दूरी, मंदिर में जमा किए गैजेट

Wed, 07 Sep 2022 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं। इसी में समाजजनों ने इस 'ई-उपवास' की शुरुआत की है। इसमें करीब 600 लोगों ने एक दिन यानी बुधवार के लिए तो 400 लोगों ने 10 दिन के लिए अपने मोबाइल सहित गैजेट से दूरी बनाई है।
विज्ञापन
जैन समाज के लोगों ने मोबाइल सहित कई गैजेट मंदिर में जमा कर दिए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक अलग तरह का उपवास किया जा रहा है, जो इस समय चर्चा में है। यहां सैकड़ों लोगों ने एक दिन के लिए मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप सहित तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूरी बनाने का संकल्प लिया है। सभी ने ये गैजेट मंदिर में जमा कर दिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं। इसी में समाजजनों ने इस 'ई-उपवास' की शुरुआत की है। इसमें करीब 600 लोगों ने एक दिन यानी बुधवार के लिए तो 400 लोगों ने 10 दिन के लिए अपने मोबाइल सहित गैजेट से दूरी बनाई है। इसमें 100 बच्चे और 300 से ज्यादा महिलाएं हैं। 

समाज के स्थानीय अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि पर्यूषण के दौरान आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने लोगों को एक दिन मोबाइल से दूर रहने की बात कही थी। इसी के तहत ये ई उपवास किया गया है। हाल ही प्रवचन में  मुनिश्री श्रीश्री तमसा सागर महाराज ने कहा था कि मोबाइल उपयोग करने वाले के चेहरे, मन, आंखों पर गहरा असर डालता है। इससे स्वास्थ्य में गिरावट आती है। मोबाइल साधन है, इसका उपयोग सीमित करें तो बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें