फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह-कटनी रेलवे स्टेशन के बीच सलैया में तेज बारिश से कटी ट्रेक की मिट्टी, कई ट्रेनें घंटों लेट

Thu, 29 Jun 2023 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी/दमोह

सार

कटनी में बुधवार रात तेज बारिश हुई थी, जिससे सलैया यार्ड के पार रेलवे ट्रैक की मिट्टी बह गई। इससे ट्रेक प्रभावित हुआ है। बीना-कटनी मुड़वारा मेमू रद्द की गई तो बीना-कटनी एक्सप्रेस को सुमरेरी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, कामायनी एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया। 
 
विज्ञापन
तेज बारिश से रेलवे ट्रेक की मिट्टी कट गई, जिससे ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बुधवार दिनभर और गुरुवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। दमोह कटनी रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रेक की मिट्टी बह गई, इसके पास पुलिया थी। जिससे कुछ रेलों का परिचालन बंद किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि कटनी में बुधवार रात तेज बारिश हुई थी, जिससे सलैया यार्ड के पार रेलवे ट्रैक की मिट्टी बह गई। इससे ट्रेक प्रभावित हुआ है। कटनी-बीना रेलखंड के सलैया स्टेशन के पास पानी भर गया और यार्ड के डाउन लाइन का रेल परिचालन बंद कर दिया गया है। बारिश की वजह से कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं। बीना-कटनी मुड़वारा मेमू रद्द की गई तो बीना-कटनी एक्सप्रेस को सुमरेरी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, कामायनी एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया। बता दें कि कटनी जिले में बीते 24 घंटों में पांच इंच तक बारिश हुई है। 

मामले की जानकारी लगते ही रेल अधिकारी हरकत पर आए और 3 ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही कटनी आने वाली कामायनी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पूरा मामला कटनी बीना रेलखंड का बताया गया। मरम्मत कार्य के लिए सीडब्ल्यूसी कटनी, मानसून रैक टीम को मौके पर बुलाकर सुधारकार्य जारी करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए रेल अधिकारी केके दुबे ने बताया कि बुधवार रात हुई भारी बारिश के चलते सलैया स्टेशन के पास डाउन ट्रैक की मिट्टी बह गई थी। रेल संचालन की सुरक्षा के चलते सुबह 6 बजे ट्रेनों को रोका गया तथा उसे अटेंड करते हुए सुधारकार्य के बाद पुनः रेल परिचालन नियंत्रित गति से शुरू कराया गया। इस दौरान तीन ट्रेन निरस्त हुई हैं, जिसमें कटनी बीना मेमू, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस सहित दमोह-कटनी एक्सप्रेस शामिल हैं, वहीं कामायनी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ड किया है। पांच घंटे से सुधार कार्य के चलते 22177 महानगरी एक्सप्रेस, मुड़वारा मे आने वाली पूर्व निर्धारित गाडियां निजामुद्दीन सिंगरौली एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस को बीना-कटनी के बीच पड़ने वाले अलग अलग स्टेशनों में रोका गया था, जिसके चलते 8 से 10 घंटे ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि यात्रियों को दिक्कतों का समाना न करना पड़े इसके लिए रेल प्रशासन ने व्यवस्था करवा दी गई। 
विज्ञापन


दमोह प्रतिनिधि के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को जानकारी लगी उसके  बाद रेलवे यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया और सुधार कार्य शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश के चलते काम करने में काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें