फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चलती ट्रेन में नशे में यात्री ने बर्थ पर कर दी पेशाब, नीचे बैठे यात्रियों पर गिरी गंदगी

Fri, 17 Mar 2023 02:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक नशेड़ी ने बर्थ पर ही पेशाब कर दी। इससे नीचे बैठे यात्रियों पर गंदगी गिरी। पुलिस ने दमोह में नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
दमोह स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लाइट में यात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आने के बाद अब ट्रेन में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। दमोह आ रही अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में भी ऐसा हादसा हुआ। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्र को इतना नशा हो गया कि उसने अपनी बर्थ पर ही पेशाब कर दी। इससे नीचे बैठे यात्रियों पर गंदगी गिरी। दमोह स्टेशन पर पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

 
नशे में धुत होकर सफर कर रहे यात्री का नाम रोहन सिंह बताया जा रहा है। वह अपर बर्थ पर था। वहीं पर उसने पेशाब कर दी। इससे बर्थ के नीचे बैठे यात्रियों पर गंदगी गिरी। कोच में बदबू फैलने से हंगामा हो गया। कुछ यात्रियों ने उस यात्री को पकड़ लिया। मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर दी गई। मैसेज मिलने पर दमोह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ ने यात्री को उतार लिया। आरोपी के खिलाफ धारा-145 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरपीएफ थाना प्रभारी जेडी मिश्रा ने बताया कि ट्रेन नंबर 09490 में ए-50 बर्थ पर बनारस निवासी रोहन सिंह नामक युवक उज्जैन जा रहा था। युवक शराब के नशे में था। उसने इलाहाबाद के पास ट्रेन की बर्थ पर सोते हुए पेशाब कर दी। नीचे बैठे यात्री अमरेंद्र सिंह पर गंदगी गिरी। उन्होंने ही ट्वीट किया और रेलवे बोर्ड को टैग किया। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और दमोह स्टेशन पर पुलिस ने आरोपी को उतार लिया। आरोपी का मेडिकल कराया और जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी का कहना है कि उसके दोस्त ने उसे शराब पिलाई थी। उसने पहली बार नशा किया। इस वजह से ऐसा हो गया। वह होश में नहीं था। अब आरोपी को जबलपुर न्यायालय में पेश होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें