फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नर्मदापुरम में कुत्ते का अंतिम संस्कार, हिंदू रीति-रिवाजों से दी अंतिम विदाई

Sat, 24 Dec 2022 07:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम के सक्सेना परिवार ने अपने पालतू कुत्ते का विधिवत अंतिम संस्कार किया। हिंदू रीति-रिवाजों से चिता सजाई गई और उसे अंतिम विदाई दी गई। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालतू भले ही जानवर हो, पर होता परिवार के सदस्य की तरह ही है। इसका जाना भी परिवार के लिए सदमे से कम नहीं होता है। नर्मदापुरम के एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते को ऐसी विदाई दी कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए। हिंदू रीति-रिवाजों से उन्होंने अपने कुत्ते की चिता सजाई और उसे पंचतत्व में विलीन किया।
विज्ञापन


नर्मदापुरम के सदर बाजार में सक्सेना परिवार रहता है। इनके पालतू कुत्ते (फीमेल डॉग) स्ट्रला की मौत हो गई थी। इसे यादगार बनाने के लिए उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया। स्ट्रला को इंफेक्शन हो गया था। भोपाल के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने खूब कोशिश की, तब भी उसे बचाया नहीं जा सका। सक्सेना परिवार ने स्ट्रला को अंतिम विदाई भी खास अंदाज में दी। बकायदा चिता सजाई गई। उस पर स्ट्रला को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें