फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:खेलते-खेलते आई गई मौत, गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूब गए दो मासूम सगे भाई

Fri, 10 May 2024 12:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: खेलते-खेलते 2 मासूम बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी रीठी पुलिस को देते हुए शव को गड्ढे से बाहर निकाला है।
विज्ञापन
जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में 2 सगे भाइयों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। पूरी घटना तब हुई जब मां खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनने पास के जंगल गई हुई थी। वहीं, पिता समान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान 3 वर्षीय मोहित शाह और करीब ढाई साल नोहित शाह खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में जा पहुंचे, जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


माता पिता घर लौटे तो दोनों बच्चे उन्हें घर में नहीं मिली, इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान गांव के लोगों को बच्चों के पैर के निशान गड्ढे के पास मिले तो परिजनों ने गड्ढे में कूदकर उन्हें तलाश किया, जिसके बाद एक एक करके दोनों के शव बाहर निकाले गए। मामले की जानकारी रीठी पुलिस को  दी गई।   

डीएसपी उमराव सिंह ने बताया कि रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डांग में आने वाले परेवागार टोला निवासी सलमान शाह के दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। उन्हें बाहर निकालकर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पीएम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। एक ही गांव के 2 मासूमों की मौत से गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें