फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 19 साल से फरार आरोपी को दमोह पुलिस ने किया गिरफ्तार, जबलपुर में चला रहा था रिक्शा

Fri, 20 Jan 2023 06:28 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

फरार आरोपी पर तीन हजार रुपये का इनाम था। आईपीसी की धारा 379 और 13 जुआ एक्ट में दर्ज मामले में दमोह की एक कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट 19 वर्ष पहले जारी किए गए थे। तब से आरोपी की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
damoh police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जबलपुर में छिपकर रिक्शा चला रहा था। 19 साल पहले आरोपी के खिलाफ दमोह जिले के तेजगढ़ थाना में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, तब से वह फरार चल रहा था। जिसे इमलिया चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फरार आरोपी पर तीन हजार रुपये का इनाम था। आरोपी पर आईपीसी की धारा 379 और 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज था। दमोह की एक कोर्ट से इमलिया निवासी आरोपी हल्केदा उर्फ रूप सिंह के खिलाफ दो स्थाई वारंट 19 वर्ष पहले जारी किए गए थे। आरोपी के फरार होने के कारण एसपी द्वारा उसपर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश जारी थी।

रिश्तेदार की तेरहवीं पर घर आया था आरोपी
इस बीच पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी जबलपुर में रिक्शा चलाने का काम करता है और अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए इमलिया आया है। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हैरत की बात है कि फरार आरोपी पड़ोसी जिले में 19 साल से रिक्शा चलाकर फरारी काट रहा था, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। गांव आने पर ही उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी इमलिया आनंद कुमार, आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आरक्षक गौरव का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें