फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: भोपाल डीबी मॉल में नमाज पर विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 27 Aug 2022 07:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तरप्रदेश के लुलु मॉल के समान ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के डीबी मॉल में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मॉल में बैठकर भजन गाए।
विज्ञापन
डीबी मॉल में नमाज पढ़ने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में शनिवार को डीबी मॉल के बेसमेंट में मुस्लिम युवकों के सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर विवाद हो गया। मॉल में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना पर 15 से 20 बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने मॉल में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का वीडियो बना लिया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता ने डीबी मॉल प्रबंधन से नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई। प्रबंधन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। फिर मॉल में नीचे बैठ कर राम भजन कीर्तन किया। इस मामले में बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि मॉल में नमाज हुई तो हम भी हनुमान चालीसा का पाठ और बड़े स्तर पर विरोध करेंगे। वहीं, इस घटना की सूचना के बाद एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


एमपी नगर थाने के टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि डीबी मॉल के कुछ मुस्लिम कर्मचारी नमाज पढ़ रहे थे। 3.30 बजे बजरंग दल के 20 से 25 कार्यकर्ता पहुंचे थे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके बाद सभी को समझा बुझाकर रवाना कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
 
इस मामले में संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर आप सामूहिक नमाज पढ़ेंगे तो हम भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें