फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: कांग्रेस ने खेला हिंदुत्व का कार्ड, पुजारी प्रकोष्ठ बनाया, नरोत्तम बोले- पहले वालों जैसा हश्र होगा

Tue, 01 Nov 2022 12:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पुजारी प्रकोष्ठ पर कहा कि जो 40 प्रकोष्ठ का हाल हुआ है, वही इस 41वें प्रकोष्ठ का हाल होगा। कांग्रेस बेहाल है। इस बेहाल पार्टी को मुझे लगता है कि कोई बचा नहीं पाएगा।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस ने हिंदुत्व कार्ड खेलकर नया मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ बनाया है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि अब तक 40 प्रकोष्ठों का जो हाल हुआ है, वही इस प्रकोष्ठ का भी हाल होगा। 
विज्ञापन


नियमित प्रेस ब्रीफिंग में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो 40 प्रकोष्ठ का हाल हुआ है, वही हाल इस 41वें प्रकोष्ठ का भी होगा। कांग्रेस बेहाल है। मुझे लगता है कि इस बेहाल पार्टी को कोई बचा नहीं पाएगा। दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पहली बार मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ के जरिए कांग्रेस हिंदुत्व की छवि चमकाने की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का गठन कर शिवनारायण शर्मा को अध्यक्ष बनाया है। इस प्रकोष्ठ के जरिए पार्टी ब्राह्मण वोटों को साधना चाहती है। इस प्रकोष्ठ के जरिये कांग्रेस मंदिर और पुजारियों के मुद्दे भी उठाना चाहती है। 

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस ने अप्रैल 2022 में रामनवमी और हनुमान चालीसा पर अपने कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, विधायकों को रामलीला, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करने के निर्देश दिए थे। ताकि चुनाव से पहले कांग्रेस जनता के बीच अपनी पैठ को और मजबूत कर सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में भव्य हनुमान मंदिर बनाया है। भाजपा हमेशा से कांग्रेस को हिंदूविरोधी पार्टी बताती रही है। इसका फायदा भी उसे चुनाव में मिलता रहा है। अब कांग्रेस हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी को टक्कर देने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें