फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM शिवराज 75% लाने वाले विद्यार्थियों के खाते में 25 हजार रुपए करेंगे ट्रासफर, 3 अक्टूबर को कार्यक्रम

Thu, 22 Sep 2022 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के करीब 92 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 अक्टूबर को विद्यार्थियों के खाते में 25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।
विज्ञापन
Bhopal: लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले करीब 92 हजार छात्रों को लैपटॉप की राशि मिलेगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021-22 सत्र के छात्रों को राशि देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए लाल परेड ग्राउंड पर 3 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए है। कार्यक्रम में भोपाल और आसपास के जिलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा वीडियो लिंक के माध्यम से भी छात्र जुड़ सकेंगे। 
विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार ने 2009 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वोल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए योजना शुरू की गई थी। इसमें शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को जोड़ा गया था। बाद में योजना में निजी स्कूलों को भी शामिल कर दिया गया। पिछले दो साल से मेरिट सूची नहीं बनने से राशि नहीं दी गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें