सीएम शिवराज ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। शिवराज के संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के बाद नड्डा से यह पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री की नड्डा से मुलाकात को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। भोपाल में शाह के वन टू वन मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर अटकलें लग रही है। प्रदेश में अगले साल चुनाव है।