फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज ने उमरिया जिले की समीक्षा बैठक में पेयजल और बिजली आपूर्ति की शिकायतों पर जताई नाराजगी

Sat, 03 Sep 2022 02:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को उमरिया जिले की समीक्षा बैठक ली। इसमें पेयजल योजनाओं के अधूरे काम और बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायतों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम शिवराज लगातार जिलों की समीक्षा बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने उमरिया जिले की समीक्षा की। इसमें पेयजल योजनाओं के अधूरे काम और बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायतों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्य और पेयजल की योजनाओं के समय पर पूरा नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने बिजली आपूर्ति को लेकर जनता की शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि हम बिजली की 23 हजार करोड़ की सब्सिडी देते हैं। जो नॉमिनल चार्ज है, उसे देने के लिए लोगों को प्रेरित करें। हम समय पर ट्रांसफार्मर बदलें। जिले की अच्छे से समीक्षा करें। हमें सुधार कर के संतुष्टि का स्तर बढ़ाना है।
 
सीएम ने कहा कि मैं उमरिया जिले की समीक्षा से प्रभावित नहीं हूं, काफी सुधार की जरूरत है। जल जीवन मिशन में जो एक्शन लेने हो वो लें। जिले की टीम ढंग से काम करे। मंत्री नियमित रूप से बैठक करें, टारगेट तय करें और उसे पूरा करें। सीएम ने कहा जो मुझे ठीक करना है, मैं ठीक करूंगा, लेकिन बाकी काम कलेक्टर, मंत्री, प्रभारी मंत्री देखें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन वितरण और किसान सम्मान निधि सहित बैगा, भरिया और सहरिया जनजाति की बहनों को समय पर पैसा मिलता है, इससे मैं संतुष्ट हूं। सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर काम करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें