सीएम शिवराज ने भी कमलनाथ पर निशाना साधा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ के भगवान हनुमान कि फोटो लगे केक काटने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कमलनाथ कि केक कटिंग सेरेमनी पर बीजेपी पीसीसी चीफ पर हमलावर है। बुधवार को सीएम शिवराज ने कमलनाथ को बगुला भगत बताते हुए कहा कि उनका भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस मुंह में राम बगल में छुरी वाली पार्टी है। यह वही पार्टी है जो कभी राम मंदिर का विरोध करते थी, लेकिन वोट बैंक के लिए कमलनाथ को हनुमान जी याद आते हैं। साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि, यह सनातन परंपरा का अपमान है, हिंदू धर्म का अपमान है, इसको समाज स्वीकार नहीं करेगा।
सीएम बोले दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है
वहीं कमलनाथ के बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर सीएम शिवराज ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब, साथ ही कहा कि, कमलनाथ सपने देखते रहे, और जो जहाज डूब रहा है उसमें कौन जा रहा है?
सुबह उठो आरोप लगा दो नहीं चलेगा
वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ के पेसा एक्ट को नाटक बताने पर सीएम शिवराज ने कहा कि सुबह उठों और आरोप लगा दो इस से काम नहीं चलने वाला है। सीएम शिवराज ने सवाल किया कि, कांग्रेस बताए आदिवासियों के लिए कांग्रेस सरकार ने क्या किया है। कांग्रेस सरकार में आदिवासी अंधेरे में थे। कांग्रेस ने ना तो बिजली पहुंचाई। बीजेपी कि सरकार बिजली, पानी पहुंचाने, स्कूल कॉलेज खोलने का काम कर रही है।
लीराजपुर जिले में पाइप से नर्मदा का पानी खींच कर ला रहे हैं और आदिवासियों को सिंचाई की व्यवस्था कर रहे है। वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मध्यप्रदेश आगमन पर सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि, हमारे निमंत्रण पर वह मध्यप्रदेश में आईं, वह सरल, सहज और ध्यान की मूर्ति हैं, संवेदना से भरी हुई हैं।