फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंगाल के नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Sat, 09 May 2026 07:12 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

विज्ञापन
सीएम यादव शुभेंदु अधिकारी के साथ - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पूरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं।



पढ़ें: होटल से पकड़ा गया पाकिस्तान लिंक गिरोह, चार एजेंट गिरफ्तार; पर्दाफाश
विज्ञापन


अहम राज्य रहा है पश्चिम बंगाल
गौरतलब है कि, शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बंगाल हमेशा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य रहा है, लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों के कारण राज्य पिछड़ गया था। अब बंगाल पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


जानें पीएम मोदी ने क्या कहा
नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह तिथि सदैव स्मरणीय रहेगी, क्योंकि इसने भाग्य के निर्णायक मोड़ के साथ आशा, सम्मान और सुशासन के एक नए अध्याय का संदेश दिया है। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने शपथ ग्रहण किया। मुझे सहित अनेक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें