फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के समीप बेटमा में युवक की सिर कुचल कर हत्या, नदी के पास फेंक दिया था शव

Sat, 09 May 2026 07:05 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के समीप बेटमा में एक युवक की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव चंबल नदी किनारे मिलने के बाद पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से 30 किलोमीटर दूर बेटमा में लगातार हत्याएं हो रही हैं। चार दिन पहले हुई हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब एक युवक की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को चंबल नदी के किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन



पुलिस अब आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। हत्या के लिए हथियारों के बजाय पत्थर का इस्तेमाल किया गया। इससे पुलिस कयास लगा रही है कि तात्कालिक विवाद के चलते युवक को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवक की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी।


बेटमा पुलिस को सूचना मिली थी कि बेटमा निवासी समीर पटेल घर से लापता हो गया है। इस बीच ग्रामीणों ने नदी किनारे पुल के नीचे एक शव देखा। वह समीर पटेल का शव था। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला, जिससे पता चला कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई।
विज्ञापन


समीर कारीगर था और टाइल्स लगाने का काम करता था। दो दिन पहले वह काम से घर लौटा था और रोज की तरह टहलने निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। समीर के दो बच्चे हैं। आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि उसके साथ एक युवक भी था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें