फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेटी पैदा होने की खुशी में 500 लोगों को फ्री में खिलाए मंगोड़े, दिया ये खास संदेश...

Sun, 25 Dec 2022 09:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति के घर लक्ष्मी यानी बेटी का जन्म हुआ। पिता बने व्यक्ति ने खुशी में 500 लोगों को पार्टी दी। अमूमन लोग पार्टी में लड्डू, बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला अन्य कोई मिठाई या किसी पेय पदार्थ की व्यवस्था करते हैं, लेकिन नवजात के पिता ने 500 लोगों को मंगोड़े खिलाए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में प्रशांत नाम का एक व्यक्ति पिता बना। उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इस खुशी में उसने 500 लोगों को पार्टी दी। ये पार्टी कई मायनों में काफी खास है। लोग पार्टी में लड्डू, बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला, अन्य कोई मिठाई या किसी पेय पदार्थ की व्यवस्था करते हैं, लेकिन नवजात बच्ची के पिता ने 500 लोगों को मंगोड़े खिलाए।

विज्ञापन


दरअसल, प्रशांत उईके रोजाना छोटा तालाब के पास मंगोड़े की दुकान लगाते हैं। रविवार को उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, घर में बेटी पैदा होने की खुशी में प्रशांत ने लोगों को फ्री में मंगोड़े खिलाए और बड़ी संख्या में मंगोड़े खाने पहुंचे लोगों ने उनको बधाइयां दीं।

जय बजरंगबली मंगोड़े के नाम से है दुकान...
प्रशांत ने अपनी दुकान में फ्री मंगोड़े का एक फ्लेक्स (पोस्टर) भी लगाया था। इसमें लिखा, घर में बिटिया के आगमन पर आप सभी को फ्री मंगोड़े। बता दें कि प्रशांत जय बजरंगबली मंगोड़े के नाम से दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है, समाज में बेटी होने पर लोग बेटी को बोझ समझने लगते हैं। बेटी होने पर लोग दुखी हो जाते हैं। मेरे यहां ऐसा नहीं है। आज मेरे घर पहली बेटी हुई है, इस वजह से मैंने अपनी दुकान में मंगोड़े फ्री कर रखे हैं। 500 लोगों ने मंगोड़े खाकर बेटी के आगमन की बधाई दी है।

फ्री में गोलगप्पे खिलाए थे...
कुछ दिनों पहले भी छिंदवाड़ा में एक गोलगप्पे वाले के घर बेटी का जन्म हुआ था। उसने भी बेटी पैदा होने की खुशी में चार हजार लोगों को फ्री में गोलगप्पे खिलाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें