फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में कार-ट्रक की भिड़ंत, आग लगने से कार सवार जिंदा जले

Mon, 05 Dec 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

 रीवा जिले में रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कार और ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई, हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब कार की आग बुझी तब उसमें दो लोगों के होने का पता चला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कार और ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई, हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में दुआरी बायपास के समीप हादसा हुआ है। बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर से लोड ट्रक बायपास से गुजर रहा था, तभी रीवा आ रही कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार सवारों को उतरने का मौका तक नहीं मिल सका और वे जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी गैस किट लगी थी, जिसकी वजह से टक्कर के बाद उसने आग पकड़ ली। 

 
विज्ञापन

रीवा हादसे में ट्रक ने भी आग पकड़ ली। - फोटो : सोशल मीडिया
आग की लपटें दूर तक देखी जा सकती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की सहायता से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो उसमें दो लोगों के शव दिखे। कार सवारों में एक ऑर्केस्ट्रा मालिक था, दूसरा ड्राइवर। बताया जा रहा है कि कार सवार रीवा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गए थे, 4 लोग रास्ते में ही उतर गए थे। 2 लोग हादसे का शिकार हो गए। कार की आग से ट्रक भी पूरी तरह जल गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर भाग निकले। 



सोमवार सुबह कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन, एएसपी अनिल सोनकर, सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी, चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी जांच की है। चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय ने बताया कि मृतकों की पहचान छोटेलाल शुक्ला उर्फ रिंकू (42) निवासी मनटोलवा हाल दुवारी (रीवा) और ड्राइवर अमित अग्रवाल (30) निवासी ढेकहा बकिया कॉलोनी (रीवा) के रूप में हुई है। छोटेलाल ऑर्केस्ट्रा मालिक थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें