फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली, पार्षदों को शिवराज की नसीहत- जनता से चिढ़ना मत

Sat, 06 Aug 2022 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय ने शनिवार को अपने पद की शपथ ली। उन्हें कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द से जल्द भोपाल का गौरव दिवस तय किया जाए और शहर के विकास का रोडमैप बनाया जाए।  
विज्ञापन
भोपाल मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महापौर को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल का गौरव दिवस तय करने का समय आ गया है। इसके साथ ही भोपाल के विकास का रोडमैप बनाकर उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने पार्षदों को भी नसीहत दे डाली कि जनता की बात सुनना और उनके सुबह-शाम आने पर चिढ़ना मत।
विज्ञापन



 
आईएसबीटी पर आयोजित कार्यक्रम में 85 पार्षदों को 17-17 के समूह में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भोपाल के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम जल्द ही भोपाल के विकास का पूरा खाका बनाएंगे। इसमें हम भोपाल के पांच साल का रोडमैप सामने रखेंगे। इसमें प्रमुख रूप से चुनाव के समय तय संकल्प पत्र की बातें होंगी। भोपाल का गौरव दिवस अभी मनाना है। चुनाव के कारण हम उसे मना नहीं पाए। इसे तय कीजिए और पूरा रोडमैप उसमें रखें। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पार्षदों से अपील की कि लोग सुबह-शाम और रात को अपना काम लेकर आएंगे। उनसे चिढ़ना मत। उनकी बातों को धैर्य से सुनना। पहली बार पार्षद बनना आसान है। दूसरी बार ऐसा जनता के प्यार और आशीर्वाद से ही संभव है। इसलिए पूरी कोशिश जनता के प्यार और आशीर्वाद को जीतने की करना।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन



5 फ्लाईओवर एक एलिवेटेड कॉरीडोर की सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने भोपाल में एलिवेटेड फ्लाईओवर के प्रस्ताव बनाए हैं। इस पर केंद्र सरकार से स्वीकृति ली जाएगी। भोपाल हाट चौराहे से व्यापमं चौराहा होते हुए छह नंबर बस स्टॉप तक फ्लाईओवर बनेगा। आईएसबीटी से गौतम नगर मार्ग तक फ्लाईओवर बनेगा। अयोध्या बाईपास मार्ग पर करोंद चौराहे पर फ्लाईओवर बनेगा। लेडी अस्पताल से काली मंदिर, नादरा बंस स्टैंड होते हुए शाहजहांनाबाद थाने तक एलिवेटेड कॉरीडोर बनेगा। टीटी नगर स्टेडियम के पीछे से नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा चौराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रस्तावित है। राऊखेड़ी सीवेज पंप हाउस से नगर निगम विसर्जन घाट बैरागढ़ तक फ्लाईओवर का निर्माण करने का प्रस्ताव है।


 
सीएनजी बसों को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन की धीरे-धीरे डीजल और पेट्रोल रहित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सीएनजी और अन्य माध्यमों के उपयोग वाले सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि भोपाल की आबो-हवा खराब नहीं होगी। उन्होंने भविष्य में आसमान में केबल कार चलाने की कल्पना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी ने सबकुछ संभव कर दिया है।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें