फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आदिवासियों के धर्मांतरण को लेकर बागेश्वर दरबार में लगी अर्जी, जल्द छिंदवाड़ा आएंगे धीरेंद्र शास्त्री

Sat, 21 Jan 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आदिवासियों के धर्मांतरण का मामला गरमाता जा रहा है। ऐसे में अब एक अर्जी के बाद बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने छिंदवाड़ा जिले में आने की बात कही है।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में भोले-भाले आदिवासी परिवारों का धर्मांतरण किए जाने की एक अर्जी बागेश्वर धाम दरबार में लगाई गई है, जिसके बाद बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने जल्द ही छिंदवाड़ा आने की बात कही है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का सिद्ध दरबार नागपुर में लगाया गया था। जहां पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के यमन साहू ने अपनी अर्जी लगाते हुए कहा था कि छिंदवाड़ा के आदिवासी ब्लाकों में क्रिसमस के दिन तामिया में धर्मांतरण हुआ है। आप जैसे संत की छिंदवाड़ा जिले को जरूरत है, आप यहां आएं। ऐसे में बागेश्वर सरकार ने छिंदवाड़ा आने की बात कही है, जिसका वीडियो सामने आया है।

300 परिवारों के धर्मांतरण का दावा...
राष्ट्रीय हिंदू सेना से जुड़े अमन साहू ने बागेश्वर दरबार सरकार धीरेंद्र शास्त्री के समक्ष अर्जी लगाते हुए बताया, क्रिसमस के दिन छिंदवाड़ा के तामिया में 300 आदिवासी परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर इसाई धर्म अपनाया है। आप जैसे गुरु की आप जैसे संतों की बहुत जरूरत है। छिंदवाड़ा जिले में आपकी बहुत जरूरत है। आपके कदम पड़ते ही छिंदवाड़ा धरा पावन हो जाएगी।
विज्ञापन


'बहुत जल्द हम छिंदवाड़ा आएंगे...'
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने इस अर्जी को स्वीकार करते हुए कहा कि वे बहुत जल्द छिंदवाड़ा आकर अपनी कथा करेंगे। अर्जी लगाने वाले युवक से उन्होंने कहा कि जितने लोग सनातन धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बने हैं, उनको धर्म में वापस लाने का प्रयास करो। यदि मेरी जरूरत पड़े तो मुझे बताओ।

आदिवासी विकास खंड में हो चुकी है धर्मांतरण की शिकायत...
लंबे समय से आदिवासी विकास खंड तामिया में धर्मांतरण की शिकायतें सामने आ रही हैं। लगातार तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपकर हिंदू संगठनों के द्वारा आए दिन ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं और धर्मांतरण की शिकायत की जा रही है। लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब धर्मांतरण विरोधी ताकतों के खिलाफ हिंदू सेना ने बागेश्वर धाम में अर्जी लगाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें