फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पोती की उम्र की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, घर ले जाकर बनाया न्यूड वीडियो

Mon, 20 Feb 2023 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

अधेड़ खिलौना व्यापारी ने अपनी पोती के उम्र की मासूम को पहले तो चॉकलेट खरीदने का लालच देते हुए दस रुपये का नोट दिया, जिसके बाद उसने छात्रा को अपने घर ले गया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यहां रहने वाले अधेड़ खिलौना व्यापारी ने अपनी पोती के उम्र की मासूम को पहले तो चॉकलेट खरीदने का लालच देते हुए दस रुपये का नोट दिया, जिसके बाद उसने छात्रा को अपने घर ले गया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। नाबालिग के परिजनों ने मांधाता पुलिस थाने पहुंचकर 61 वर्षीय अधेड़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मांधता थाना इलाके का है। 13 वर्षीय नाबालिग आठवीं में पढ़ती है। सब इंस्पेक्टर सरोज मुवेल ने बताया कि घटना 14 फरवरी की शाम की है। 13 साल की बालिका से ज्यादती का आरोपी ओंकारेश्वर के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला 61 वर्षीय शरद पिता लक्ष्मीनारायण कसेरा है। वह मूल रूप से मूंदी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को उसकी मां ने किराना दुकान पर घर का सामान लेने भेजा था। बालिका जब किराना दुकान पर पहुंची, तो वहां शरद कसेरा खड़ा हुआ था। आरोपी ने बालिका को चॉकलेट के लिए 10 रुपए दिए। कहा कि मेरे साथ थोड़ी देर के लिए घर चलो। आरोपी ने मासूम को घर ले जाकर उसका न्यूड वीडियो बना उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी वारदात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि थाना मन्धाता क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची ने अपने परिजन के साथ आकर बताया कि वहीं का रहने वाला लगभग 60 वर्षीय अधेड़ शरद ने उसके साथ गलत काम किया है और उसका वीडियो भी बनाया है। आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें