फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में दीवाली से पहले 70 क्विंटल नकली मावा जब्त, ग्वालियर से लाया जा रहा था

Sat, 08 Oct 2022 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में दीवाली से पहले 70 क्विंटल नकली मावा जब्त किया गया है। यह ग्वालियर से भोपाल लाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने दो ट्रक जब्त किए है।
विज्ञापन
भोपाल में 70 क्विंटल नकली मावा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में दीवाली की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए है। नकली मावा की मिठाई त्यौहार में खपाई जाती है। ऐसे मिलावट करने वाले कारोबारियों पकड़ने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह 6 बजे क्राइम ब्रांच ने भोपाल बैरिसया रोड पर 60 से 70 क्विंटल नकली मावा जब्त किया है। नकली मावे की गाड़ी ग्वालियर से भोपाल में व्यापारियों को बेचने आ रही थी। क्राइम ब्रांच ने नकली मावा परिवहन कर ला रहे गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। जब्त मावा को पुलिस ने मंगलवार थाना में रखा है। 

गाड़ियों से नकली मावा पकड़ने की सूचना के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने नकली मावा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें है। इस मामले में पुलिस गाड़ियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भी गई है। जिसमें कहा गया है कि जब्त मावा अलग-अलग टोकरी में जब्त किया गया है। जिनके सभी के अलग-अलग सैंपल लिए जाए। ताकि मिलावटी मावा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत में आशंका जताई गई है कि यह मालवटी मावा सप्लाई करने वाले लोग पकड़ जाने के बाद अलग-अलग नाम से कारोबार करने लगते है।

शिकायत में आशंका जताई है कि नकली मावा का कारोबार करने वाले लोग ट्रेन से मावा भेज सकते है। इसलिए भोपाल रेलवे स्टेशन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भी भी टीमें लगाने की मांग की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें