फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सरपंच प्रत्याशी के घर से 25 पेटी अवैध शराब जब्त, मतदाताओं को बांटने के लिए मंगाई थी मदिरा

Wed, 29 Jun 2022 03:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

पंचायत चुनाव में वोट खरीदने और मतदाताओं को लुभाने के लिए सरंपच प्रत्याशी ने भारी मात्रा में शराब मंगाकर रखी थी, जो कि प्रशासन ने जब्त कर ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले के मजल गांव में सरपंच प्रत्याशी के घर से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पंचायत चुनाव में वोट खरीदने और मतदाताओं को लुभाने के लिए सरंपच प्रत्याशी ने भारी मात्रा में शराब मंगाकर रखी थी, जो कि प्रशासन ने जब्त कर ली।
विज्ञापन


दरअसल मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए  भरकम प्रयास कर रहे हैं। पृथ्वीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मजल में सरपंच पद हेतु मीरा बिंदुआ चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन को सूचना मिली कि प्रत्याशी मीरा बिंदुआ के पति शंकर दयाल बिंदुआ चुनाव में प्रत्याशियों को लुभाने के लिए अपने घर पर शराब रखे हुए हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम ने पुलिस प्रशासन के साथ आरोपी घर के पर छापा मारा तो वहां पर 25 पेटी अवैध शराब पाई गई, जिसको मौके से ज़ब्त किया गया।

 एसडीएम अंकिता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत मजल में शंकर दयाल बिंदुआ के घर से अवैध शराब जब्त की गई है। शंकर दयाल बिंदुआ की पत्नी मीरा बिंदुआ ग्राम पंचायत मजल में सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं जिनके घर पर छापा मारा गया, जिसमें 25 पेटी शराब जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें