फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धर्मनगरी ओरछा में होगा 11 हजार कन्याओं का पूजन, सामूहिक भोज के साथ दिनभर चलेंगे भजन

Fri, 23 Feb 2024 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, निवाड़ी

सार

आगामी 10 जून को हरदौल समाधि स्थल पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक साथ 11 हजार कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही दिन में भजन कीर्तन एवं अखंड गोट गायन किया जाएगा।
विज्ञापन
कन्या पूजन के आयोजन की जानकारी देने प्रेस वार्ता की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम में विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 10 जून को कुंवर लाला हरदौल समाधि स्थल पर होगा। इसमें 11 हजार कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कुंवर लाला हरदौल समाधि पर मिस झांसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सोसायटी की अध्यक्ष जयंती सिंह कुशवाहा ने बताया कि आगामी 10 जून को हरदौल समाधि स्थल पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक साथ 11 हजार कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही दिन में भजन कीर्तन एवं अखंड गोट गायन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी बुंदेलखंड वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें