फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में केंद्र अध्यक्ष को धमकाते नजर आए BJP नेता, परीक्षा में नकल कराने का बनाया दबाव

Fri, 23 Feb 2024 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

12वीं की परीक्षा के दौरान नकल का दबाव बनाने और केंद्राध्यक्ष को धमकाने के मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत शिक्षा सचिव तक की गई है। भाजपा नेता ने मामले को झूठा बताया है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में नकल कराने के लिए केंद्राध्यक्ष को धमकाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के चंद नगर में भाजपा नेता पर परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष को धमकाने का मामला सामने आया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल कराने का दबाव भी बनाया। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता पर प्रकरम दर्ज कर लिया है। वहीं भाजपा नेता ने मामले को झूठा बताया है।
विज्ञापन


बता दें कि पूरा मामला 16 फरवरी का है। चंद नगर के शासकीय स्कूल में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। इसमें बायोलॉजी का पेपर था। केंद्र अध्यक्ष संजय नागल ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के भाजपा नेता रामकुमार दीक्षित उनके स्कूल आए और उन्होंने नकल कराए जाने को लेकर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि तुमने स्कूल में नकल नहीं करवाए तो तुम्हारी चटनी बांट दूंगा। वहीं उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। 

इसके बाद मामले में  केन्द्राध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी रामकुमार दीक्षित पर भादवि की धारा 452, 353, 506, मप्र मान्यता प्राप्त परिक्षाएं अधिनियम 1937 के तहत 3ई/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। केन्द्राध्यक्ष ने इसकी शिकायत सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव को भी की है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आरोप को बताया निराधार
भाजपा नेता रामकुमार दीक्षित ने मामले को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि भी स्कूल जरूर गए थे लेकिन उन्होंने स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने की बात कही थी जिसको बाद बढ़ा चढ़ाकर केंद्र अध्यक्ष के द्वारा फर्जी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें