फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 10 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने की दरिंदगी, 95 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची से रेप कर भाग रहे आरोपी को 95 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा है। 
विज्ञापन
खंडवा में दस साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक दरिंदे ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 10 साल की नाबालिग बालिका को दरिंदगी का शिकार बना लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ पाती इसके पहले ही दरिंदा फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने भी लगभग 90 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पीछा कर उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 10 साल की बालिका जब घर में अकेली थी, उस समय पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बलीराम उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जिस समय घटना हुई उस समय बालिका के पिता और भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो नाबालिग बालिका ने उन्हें दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई जिसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस में उसकी शिकायत की। 

कोतवाली टीआई बलराम सिंह राठौर ने पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भिजवाया। फिर, बलीराम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो पता चला कि वह बस से इंदौर की तरफ भाग रहा है। टीआई राठौर उसे पकड़ने के लिए हेडकांस्टेबल अमित यादव, लतेस सिंह और अनिल बछाने के साथ पुलिस जीप से निकले। लगभग 95 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद चोरल में वह बस हाथ आई जिसमें आरोपी बलीराम बैठा था। कोतवाली थाना प्रभारी बलराम राठौड़ ने बताया कि नाबालिग के साथ खोटा काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जब आरोपी बलीराम को पकड़कर थाने लाई तो वह मुंह छिपाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें