फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम ने राहुल पर कसा तंज, बोले उनको खेल के बजाए कोई जबरदस्ती राजनीति में ले जा रहा है

Wed, 02 Nov 2022 12:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिटनेस यात्रा में तब्दील हो गई है। वह कभी पुश-अप लगाते दिखते है। कभी दौड़ लगाते दिखे। 
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 56वें दिन तेलंगाना के हैदराबाद से निकल रही है। इस बीच राहुल गांधी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कंसते हुए कहा कि उनको खेलों की बजाए कोई राजनीति में जबदस्ती लेकर जा रहा है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिटनेस यात्रा में तब्दील हो गई है। वह कभी पुश-अप लगाते दिखते है। कभी दौड़ लगाते दिखे, कभी बस पर चढ़ते दिखे। मिश्रा ने कहा कि मुझे नहीं मालूम उनकी क्या योग्यता और माप है? नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे तो लग रहा है कि उनको खेलों की बजाए राजनीति में कोई जबदस्ती ले जा रहा है।

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा बुरहानपुर से प्रदेश में प्रवेश करेंगी। राहुल उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश में अपनी यात्रा के दौरान राहुल साधु संतों के साथ मां नर्मदा की पूजा अर्चना करेंगे। बता दें प्रदेश में यात्रा 13 दिन में 382 किमी का सफर तय करेंगी। यात्रा प्रदेश से आगर जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें