MP News: छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ आज पीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूम पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्ट्रांग रूम का जायजा लेने के बाद ईवीएम की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लगाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नकुलनाथ ने कहा कि पिछले दिनों यहां पर कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। इसके चलते ये रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की मांग की थी। कलेक्टर के द्वारा उन्हें रिकॉर्डिंग नहीं दी गई। इसके चलते इसकी शिकायत करने आज भोपाल जा रहे हैं। गौरतलब हो कि पिछले दिनों आकाशीय बिजली के कारण स्ट्रांग रूम के कुछ कैमरे बंद हो गए थे। कैमरे बंद होने के बाद तत्काल कैमरे बदले गए थे, वहीं इसको लेकर आज सांसद ने सवालिया निशान उठाए है।
विज्ञापन
भोपाल में करेंगे शिकायत
सांसद नकुलनाथ ने कहा कि कलेक्टर से उन्होंने रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके चलते कलेक्टर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में वे भोपाल जाकर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।