मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो को वाट्सएप पर डालने से बवाल मच गया। दो पक्षों के जमकर मारपीट हुई, बवाल इस कदर बढ़ा कि थाने में ही एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कांग्रेस के पार्षद जतिन राज ने विजननगर फ्रैंड्स नाम से अपने मोहल्ले का एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसी ग्रुप पर गुरुवार को प्रशांत नायक नाम के एक शख्स ने सोनिया गांधी की फोटोशॉप की हुई तस्वीर डाल दी जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा को बर्तन धोते हुए दिखाया गया है।
फोटो के साथ कैप्शन भी था जिसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से सोनिया गांधी की ये हालत हो गई। इस फोटो के शेयर होते ही हंगामा खड़ा हो गया। शाम को कांग्रेस पार्षद जतिन राज ने इसको लेकर प्रशांत से विरोध जताया जिस पर बहस शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।