फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: नाबालिग लड़की से बस के अंदर दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Fri, 27 Dec 2019 06:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
विज्ञापन
rape with minor girl - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर में बस स्टैंड पर खड़ी एक बस के अंदर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। वह इंदौर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू की तो ब्यावरा बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में लड़की से दुष्कर्म करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लड़की ने पुलिस से कहा है कि आरोपियों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के उप मंडल अधिकारी एनके नाहर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें