मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर में बस स्टैंड पर खड़ी एक बस के अंदर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। वह इंदौर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू की तो ब्यावरा बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में लड़की से दुष्कर्म करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
लड़की ने पुलिस से कहा है कि आरोपियों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के उप मंडल अधिकारी एनके नाहर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।