फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स के बाद पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, महिला के किए टुकड़े

Wed, 27 Jul 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक दर्दनाक वाकये में रेलवे के कर्मचारी ने एक महिला की हत्या करके शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए। बताया जाता है कि झगड़ा पेड सेक्स का था जिसमें महिला ने सेक्स के बाद आरोपी से पैसे की मांग की थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, इससे उत्तेजित होकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद महिला के शव के छोटे छोटे टुकड़े कर बैग में भरकर फेंक दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मामला शहडोल रेलवे स्टेशन का है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को राम किशोर यादव महिला को रेलवे कालोनी स्थित अपने घर पर लेकर आया था। दोनों ने रेलवे स्टेशन के बाहर बैठकर साथ साथ शराब पी। 

इसके बाद दोनों सेक्स करने के लिए घर में आ गए। सेक्स के बाद महिला ने दस हजार रुपये प्रति रात के हिसाब से उससे पैसों की मांग की। पुलिस के अनुसार ‌पिछले चार दिनों से रामकिशोर महिला के साथ सेक्स कर रहा था। 
विज्ञापन

आरोपी ने कुल्हाड़ी से किए शरीर के टुकड़े टुकड़े

उसने पैसे देने से इंकार किया तो महिला ने उसका गिरेबान पकड़कर उसे रेप और झूठे मामलों में फंसा देने की धमकी दी। पांच बच्चों का पिता रामकिशोर रेलवे में  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, उसकी इतनी हैसियत नहीं थी कि वह महिला की मांगी गई रकम को दे सके। 

इस पर रामकिशोर ने महिला की हत्या करने की ठान ली। शहडोल कोतवाली के इंचार्ज कमलेंद्र पंचौली ने बताया कि यादव ने उसी कुल्हाड़ी से जिसे वह सुअर का मांस काटने के लिए इस्तेमाल करता था उससे काटकर महिला की हत्या कर दी। 
इसके बाद शव के छोटे छोटे टुकड़े कर उन्हें एक बैग में भर लिया और साइकिल पर लादकर रेलवे ट्रैक पर फेंकने के लिए चल दिया। यादव ने शव के अंगों को आधा किलोमीटर दूर शहडोल अनूपपुर रेलवे लाइन पर फेंक दिया। 
विज्ञापन

घर में टूटी चूडियों से हत्‍थे चढ़ा आरोपी

अगले दिन लोगों ने रेलवे ट्रैक पर मानव अंगों के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो राम किशोर जल्द ही उसके हत्‍थे चढ़ गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि रामकिशोर ने शव को ठिकाने लगाने के बाद हत्या को छुपाने का पूरा प्रयास किया था। 

उसने घर आकर कपडों को भी पूरी तरह धो दिया था। लेकिन वारदात के दौरान महिला की टूटी चूडियां पुलिस की फोरेंसिक टीम को मिल गई। जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। 

यादव ने बताया कि महिला बीते चार दिनों से उसके घर में रुकी हुई थी और दोनों शराब और मांस की दावत उड़ा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अभी मृतक महिला की पहचान पता नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें