फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: लगातार बढ़ रहा तापमान, ऊपरी हिस्से में कई सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में पड़ सकती हैं बौछारें

Wed, 20 Apr 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। नौगांव, सागर, नर्मदापुरम, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे गर्म होशंगाबाद रहा, वहीं रायसेन में रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है। लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। कई शहरों में दिन में सड़कें सूनी होने लगी हैं। प्रदेश में सबसे गर्म होशंगाबाद रहा, वहीं रायसेन में रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। नौगांव, सागर, नर्मदापुरम, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों में 15 से ज्यादा जिलों में लू असर दिखा सकती है। मालवा-निमाड़ और ग्वालियर के क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो होशंगाबाद में 44.8, खजुराहो में 44.6, नौगांव में 44.5, दमोह में 44,  उमरिया में 43.7, दतिया-ग्वालियर में 43.5, टीकमगढ़ में 43.4, सागर-सतना में 43.2, खंडवा में 43.1, सीधी-खरगोन-रतलाम-गुना में 43 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रायसेन में 28.5, ग्वालियर में 28, सीधी-टीकमगढ़ में 27.2, जबलपुर में 27, सतना में 26.9, दमोह में 26.5, शाजापुर में 26.3, सागर में 25.6, राजगढ़ में 25.5, खंडवा में 25.4, खरगोन में 25.2, होशंगाबाद में 25.1, रतलाम में 25, छिंदवाड़ा में 24.8, गुना में 23.4, धार में 23.3, नरसिंहपुर-नौगांव में 23 डिग्री तामपान रहा। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 41.5 22.2
इंदौर 40 22.4
ग्वालियर 43.5 28
जबलपुर 42.9 27
विज्ञापन

मौसम बदलने के पीछे की वजह
मौसम विभाग की मानें तो कई जगह एक्टिव सिस्टम से प्रदेश प्रभावित होगा। ताजा जानकारी के अनुसार अभी ईरान और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात एक्टिव हैं। अफगानिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक्टिव है। उत्तरी हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इन चार सिस्टम के कारण हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इससे कहीं–कहीं बादल छाने लगे हैं। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं। इसी वजह से अगले दो दिन गर्मी से राहत रहेगी। 

कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। नौगांव, सागर, नर्मदापुरम, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सागर संभाग के जिलों में तथा सीधी, सतना, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, आगर, ग्वालियर, दतिया जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें