फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों से फ्रॉड: बालाघाट में फिल्म और टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर युवकों से 5 लाख से ज्यादा की ठगी

Wed, 20 Apr 2022 09:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिले के 11 युवकों को फिल्म और टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर अजमेर के एक युवक ने फ्रॉड कर दिया। आरोपी ने पीड़ितों से 5 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
बालाघाट में युवकों से ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले से पहले भी जिले में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी बेरोजगार युवक ठगों के जाल में फंस रहे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में बालाघाट जिले के किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम डोरिया परसवाड़ा में 11 बेरोजगार युवकों से करीब 5 लाख 35 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों को ठगों ने फिल्म और टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर ठग लिया। 

पीड़ित अजय पांचे ने बताया कि अजमेर के रहने वाले युवक आर्यन जोशी से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी, जिसने हमें फिल्म और टीवी सीरियल में काम दिलाने का वादा किया था। एक बार वह हमारे गांव आया था तब उसने हम सभी से रुपयों की मांग की। हमने कुछ रुपये नगदी दिए और कुछ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये थे इस तरह कुल 5 लाख 35 हजार रुपये वह हमसे ले चुका है। उसके बाद हमारी उससे फोन पर बात होती रही। लेकिन काम दिलाने के सवाल पर टाल मटोल करता रहा। अब उसका फोन स्विच ऑफ है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत किरनापुर थाने में की थी, लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले के संबंध में  कलेक्टर से शिकायत की है। वहीं इस मामले पर एडीएम का कहना है कि  शिकायत एसपी को दे दी गई है। एक टीम आरोपी को पकड़ने जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें