फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, नौगांव में 48 डिग्री पर पहुंचा पारा, 29 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Sat, 14 May 2022 01:05 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पारा लगातार ऊपर जा रहा है। शुक्रवार को नौगांव में 48 डिग्री तापमान रहा तो राजगढ़ में 47 डिग्री पारा पहुंच गया।  सबसे गर्म रात दमोह में रही। करीब 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: सीजन में पहली बार पारा 48 डिग्री पर पहुंचा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गर्मी बेहाल कर रही है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार पारा 48 डिग्री पर पहुंचा है। सिवनी में मौसम का मिजाज एकदम उलट रहा। यहां दिन का तापमान 9.2 डिग्री तक गिरा है, वहीं रात का तापमान 6.7 डिग्री तक लुढ़का है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में भी यहां आंधी-पानी की संभावना है। मौसम विभाग ने आधे से ज्यादा जिलों में लू के लिए चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चार सबसे गर्म शहर
शहर तापमान
नौगांव 48.0
खजुराहो 47.0
राजगढ़ 47.0
खरगोन 46.5

मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात की गर्मी का असर मप्र पर भी देखा जा रहा है। जानकार बताते हैं कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात असानी अब कमजोर हो गया है, बुधवार तक यह चक्रवात था तो 24 घंटों के अंदर कमजोर होकर मात्र कम दबाव का क्षेत्र रह गया है। इसके असर से प्रदेश में पूर्वी हवाओं का आना कम हो गया। इधर भोपाल में अधिकतम तापमान ने मई में नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा, बीते 10 वर्षों में मई के पहले पखवाड़े में केवल 2016 और 2017 में ही तापमान इस स्तर तक पहुंच सका था। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 45.1 26.4
इंदौर 43.2 26.9
ग्वालियर 44.2 28.4
जबलपुर 43 28.0

कैसा रहेगा आने वाला दिन
मौसम केंद्र की रिपोर्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। नैनपुर में 1 सेमी तक पानी गिरा है। दतिया, गुना, उज्जैन, धार, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि मंडला, बालाघाट, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें, तेज हवा चलने की संभावना है। विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि भोपाल, रायसेन, अशोकनगर, उज्जैन, रीवा, पन्ना, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाजापुर, दमोह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकला, मुरैना, भिंड जिलों में लू चलेगी। यहां के लिए यलो ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें