फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 41 के पार तो रात का पारा लुढ़ककर 12.5 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 28 Mar 2022 02:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली बढ़त रही। अधिकतम तापमान 41 के ऊपर बना रहा। रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:आने वाले दिनों में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली बढ़त रही। अधिकतम तापमान 41 के ऊपर बना रहा। रात का पारा कई जगह गिरा है। पचमढ़ी में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। सागर में रात सबसे गर्म रही। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो सबसे गर्म होशंगाबाद रहा। यहा का तापमान 41.5 डिग्री को छू रहा है। खरगोन में 41.4, रतलाम में 41.2, खंडवा-राजगढ़ में 40.5, नौगांव में 39.8, गुना में 39.7, ग्वालियर-दमोह में 39.5, धार-खजुराहो-सागर में 39.4, उज्जैन में 39, रायसेन में 38.8, बैतूल-भोपाल में 38.7, सतना में 38.6, जबलपुर-टीकमगढ़ में 38.4, उमरिया में 38.1, मंडला में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। सागर में रात सबसे गर्म रही, यहां 22.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर-रतलाम में 21.5, खंडवा में 21.4, खरगोन में 21.2, राजगढ़-शाजापुर-जबलपुर में 21, टीकमगढ़ में 20 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। रात भी गर्मी रहेंगी। मौसम शुष्क रहने से अब धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। प्रदेश में औसतन 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रतलाम में लू का प्रभाव रहा। सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों के लिए अनुमान कहता है कि रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें