फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश तो सीहोर में गिरे ओले

Mon, 02 May 2022 02:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हवाओं के साथ नमी आने से उतरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए हैं, इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
तीन मई के बाद बदलेगा प्रदेश का मौसम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बादल छाने से गर्मी से मामूली राहत है। तापमान में भी हल्की गिरावट रही। कहीं बूंदा-बांदी भी हुई। सीहोर में ओले गिरने के समाचार भी हैं। हालांकि पूर्वी मप्र में गर्मी अब भी असहनीय ही है। 45 के ऊपर तापमान बना हुआ है। अगले 24 घंटों के लिए कई इलाकों में बारिश-आंधी की अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार देश के ऊपरी हिस्से में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल बने हुए हैं। वहीं टर्फ रेखा भी मप्र के मौसम पर असर डाल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चुरहट में 1 सेमी तक पानी गिरा है। सीधी में 6 मिलीमीटर बारिश हुई। राजगढ़, नौगांव और खजुराहो में लू भी चली। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने से उतरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए हैं, इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजगढ़, खजुराहो, नौगांव में लू का प्रभाव रहा। पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर, रीवा, सागर संभाग के जिलों में तथा रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, देवास जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही यहां 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी हिस्स में तापमान बढ़ा है। नौगांव सबसे गर्म रहा। नौगावं में 45.5, राजगढ़-खजुराहो में 45.4, दतिया में 44.4, गुना में 43.8, टीकमगढ़ में 43.6, खरगोन-दमोह में 43.5, उमरिया में 43.4, ग्वालियर में 43.2, खंडवा-शाजापुर में 43.1, सतना-सीधी में 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रात में सबसे ज्यादा गर्मी शाजापुर-रायसेन में रही। दोनों जगह 29, राजगढ़ में 28.6, दमोह में 28.2, टीकमगढ़ में 28, रतलाम में 27.6, भोपाल में 27.4, होशंगाबाद-जबलपुर में 27.3, दतिया में 27.2, गुना-खंडवा-सतना में 27 डिग्री तापमान रहा। 

भीषण गर्मी के बीच शाहगंज में गिरे ओले
सीहोर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और रविवार शाम के समय बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। जिले के बुधनी क्षेत्र और आसपास बारिश हुई, वहीं शाहगंज में ओले गिरे। 
बीते कई दिनों से गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम में परिवर्तन आया है तथा तापमान गिरा है। हालांकि मामूली बारिश के बाद माहौल उमस भर गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें