फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP के मदरसा बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, फहराए तिरंगा, गाएं राष्ट्रगान

Sat, 12 Aug 2017 05:09 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
Syed Imad Uddin
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों पर तिरंगा फहराये जाने और राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय झंडा फहराने और तिरंगा रैली निकालने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
#MadhyaPradesh Madarsa Board issued an advisory to Madarsas to unfurl the national flag & to take out a 'Tiranga rally' on Independence-Day pic.twitter.com/Tkk3usB2aR — ANI (@ANI) August 11, 2017 मध्यप्रेदश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद इमाद उद्दीन ने कहा कि जो सच्चा इस्लाम को मानने वाला है उसे लाजमी तौर से वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का ये हर साल का रुटीन है जब तिरंगा फहराया जाता तो इस मौके पर राष्ट्रगान भी गाया जाएगा।   It is a routine order to celebrate I-Day and when national flag is unfurled, national anthem will also be sung : Chairman MP Madarsa Board pic.twitter.com/VuhjMIwMi2 — ANI (@ANI) August 11, 2017 बता दें कि इससे पहले उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। यह पहला मौका है जब ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है। मदरसा संगठनों ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है।

दरअसल मदरसा परिषद बोर्ड की ओर से 3 अगस्त को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है, इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन


इन सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें