मध्यप्रदेश में शाम छह बजे तक 66.12 प्रतिशत हुआ मतदान
मुरैना: 55.77%
भिंड: 52.91%
ग्वालियर: 58.86%
गुना: 69.34%
सागर: 62.06%
विदिशा: 70.35%
भोपाल: 60.99%
राजगढ़: 72.99%
बैतूल: 69.68%
मध्यप्रदेश में शाम पांच तक 62.28 प्रतिशत मतदान
राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत
गुना में 68.93 प्रतिशत
बैतूल में 67.97 प्रतिशत
विदिशा में 69.20 प्रतिशत
सागर में 61.70 प्रतिशत
भोपाल में 58.42 प्रतिशत
ग्वालियर में 57.86 प्रतिशथ
मुरैना में 55.25 प्रतिशत
भिंड में 50.96 प्रतिशत
मतदान केंद्रों पर पहुंचे सिंधिया ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
भाजपा प्रत्याशी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को शिवपुरी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। शिवपुरी के पीजी कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अधिक से अधिक लोगों से वोट डलवाने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के तहत नौ सीटों पर मतदान जारी है। पांच बजे तक के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 62.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत तो सबसे कम वोटिंग भिंड में 50.96 प्रतिशत हुई है।
किस सीट पर कितना मतदान
बैतूल में 67.97%
भिंड में 50.96%
भोपाल में 58.42%
गुना में 68.93%
ग्वालियर में 57.86%
मुरैना में 55.25%
राजगढ़ में 72.08%
सागर में 61.70%
विदिशा में 69.20%
भिंड में विवाद
चुनावों के बीच छिटपुट घटनाएं भी सामने आ रही हैं। भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।
सागर : कर्मचारियों को मिला सड़ा खाना, नहीं लिए पैकेट
सागर जिले में कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं होने से मतदान दल परेशान हुए। सबसे बड़ी परेशानी गोपालगंज स्थित लाल स्कूल में नजर आई। यहां दोपहर के वक्त कर्मचारियों को मिला हुआ खाना खराब था। जब कर्मचारियाें ने खाने के पैकेट खोले तो उनसे बदबू आ रही थी। सभी कर्मचारियों ने खाने से इनकार कर दिया। वहीं जिन कर्मचारियों ने पैकेट खोल लिए थे, वे एक तरफ रख दिए। कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बहुत तेज है। हमने सुना है कि यह खाना बीती शाम को तैयार कराया गया था, फिन गर्मी में इतनी देर कैसे सुरक्षित रह सकता है। सुबह के समय मतदान कक्ष में पंखे भी नहीं थे, जहां बाद में व्यवस्था की गई। इसी तरह ठंडे पानी की कमी से भी कर्मचारी दो चार हुए। हालांकि कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं सड़ा खाना मिलने की सूचना पर गोपालगंज के वार्ड प्रतिनिधि वसीम खान मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने कुछ कर्मचारियों को खाने के पैकेट भेजे।
युवाओं में भी दिखा मतदान के लिए उत्साह
विदिशा एवं भोपाल संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सीहोर जिले की तीनों विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदाताओं द्वारा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया जा रहा है। मताधिकार का उपयोग करने महिलाओं, वरिष्ठजनों तथा युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी मतदान केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मतादाताओं की लम्बी कतारे देखी गई। मतदान स्थल पर महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची।
दोपहर तीन बजे तक जारी वोटर टर्नआउट के अनुसार जिले के विदिशा संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा में 62.92% इछावर विधानसभा में 64.13% तथा भोपाल संसदीय क्षेत्र की सीहोर विधानसभा में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
कलेक्टर सिंह ने किया मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने पत्नी निर्मला सिंह के साथ आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक-253 पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से भी मतदान करने की अपील की।
कावी बाई पहुंची पारंपरिक परिधान में मतदान केन्द्र
लोकतंत्र के महापर्व में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने अनेक मतदाता पर्व की भांति उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी पारंपरिक परिधान में मतदान केन्द्र पहुंचें। मतदान के बाद लोकतंत्र को मजबूत और समृद्ध बनाने में सहभागी बनने पर गर्व का अनुभव कर रहे थे। विदिशा संसदीय क्षेत्र की इछावर विधानसभा के अन्तर्गत घने जंगलों में बसे ग्राम बावड़िया खाल निवासी 62 वर्षीय कावी बाई बारेला अपने जनजातीय परिधान में मतदान केन्द्र क्रमांक- 271 पहुंची और अपने मताधिकार का उपयोग किया। कावी बाई ने कहा कि पूरे पांच साल में हमे अपने पंसद के जनप्रतिनिधि और सरकार को चुनने का मौका मिलता है। हमें आपने इस अधिकार का अवश्य उपयोग करना चाहिए।
चुनाव अधिकारी की नाक फूटी
सागर शहर के चंद्रशेखर वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 93 पर पीठासीन अधिकारी पृथ्वी राज यादव की गर्मी उमस के कारण नाक से खून निकलने लगा। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध न होने से ऑटो से अस्पताल भेजा गया।
90 साल की बुजुर्ग मैना बाई ने किया मतदान
शहर के गोपालगंज निवासी मैना बाई जिनकी आयु 90 वर्ष है। उम्र के इस पड़ाव में भी मतदान करने अपने वार्ड गोपाल गंज से स्थानीय एमएलबी स्कूल तक चलकर आई और मतदान किया। गर्मी की परवाह न करते हुए अपने मतदान को कर्तव्य मानने वाली इस बुजुर्ग महिला ने और लोगों को संदेश दिया कि जब उम्र के इस पड़ाव पर वह मतदान करने आ सकती हैं तो और लोगों को भी आना चाहिए।
दिग्विजय सिंह बोले-यह मेरे जीवन का आखिरी, युवाओं को देगें मौका
मध्यप्रदेश की राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मतदान के दौरान मतदाताओं से भावुक अपील की। उन्होंने कहा ये मेरा आखिरी चुनाव है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों की शिकायत की है। दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं से दिल की बात कही है। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। बता दें कि इस प्रकार की बातें दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान भी करते रहे हैं। लेकिन वोटिंग के दौरान इस प्रकार की घोषणा अहम है। इधर दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर हो रही वोटिंग में कई जगहों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है। दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए चुनाव आयोग और मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने वीडियो में कहा साथियों हमे उम्मीद थी कि चुनाव आयोग, राजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर हमारे साथ न्याय करेंगे, लेकिन पंकज यादव जिस पर ऐसा कोई प्रकरण नही है, उसे थाने में बैठा लिया गया। जबकि उससे बड़ी धाराओं में अपराध करने वाले भाजपा के लोग खुलेआम घूम रहे हैं।
एक क्लिक पर पढ़ें जीतू पटवारी का खास इंटरव्यू- Exclusive Interview: पीसीसी चीफ पटवारी ने भाजपा को बताया अत्याचारी, कहा- मैं अपने काम से जवाब दूंगा
प्रदेश में 54.9 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 1 बजे तक प्रदेश में 54.9 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 63.69 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 44.18 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।
कहां कितने फीसदी मतदान
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने किया मतदान
स्टेट स्वीप आइकॉन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने चूना भट्टी स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से अपना अमूल्य वोट डालने की अपील की।
मंत्री गोविंद राजपूत ने किया मतदान
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ अपने पैतृक ग्राम जेरई के बूथ क्रमांक 34पर मतदान किया। मंत्री राजपूत ने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ, सशक्त और भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए आप सभी मतदान करें और अपने ईष्ट, मित्रों, परिजनों से भी मतदान करने का आग्रह करें। लोकतंत्र का यह महापर्व है, अपना मत देकर मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत में अपना योगदान दें।
MP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।
कहां कितने फीसदी मतदान
| सीट | भाजपा प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी |
| मुरैना | शिवमंगल सिंह तोमर | सत्यपाल सिंह सिकरवार |
| भिंड | संध्या राय | फूल सिंह बरैया |
| गुना | ज्योतिरादित्य सिंधिया | यादवेंद्र राव देशराज सिंह |
| ग्वालियर | भारत सिंह कुशवाह | प्रवीण पाठक |
| राजगढ़ | रोड़मल नागर | दिग्विजय सिंह |
| सागर | लता वानखेड़े | चंद्रभूषण सिंह बुंदेला |
| भोपाल | आलोक शर्मा | अरुण श्रीवास्तव |
| विदिशा | शिवराज सिंह चौहान | प्रतापभानु शर्मा |
| बैतूल | डीडी उड्के | रामू टेकाम |