फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: 13 जुलाई को गुरुपूर्णिमा, भाजपा चाहती है कि मतदान की तारीख बदली जाए

Sat, 09 Jul 2022 10:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि 13 जुलाई को गुरुपूर्णिमा है, इस वजह से नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तिथि को बदला जाए। इसके लिए चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया गया है। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि 13 जुलाई को गुरुपूर्णिमा है, इस वजह से नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तिथि को बदला जाए। इसके लिए भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव आयोग से मिला और उसे ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन


भाजपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और निर्वाचन आयुक्त से मिलकर नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की तिथि 13 जुलाई में परिवर्तन की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होना है। इस दिन गुरुपूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। अनेक श्रद्धालु अपने गुरु के स्थानों पर जाते हैं। इससे मतदान प्रभावित होना निश्चित है। यह भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के विपरीत है। प्रतिनिधिमंडल ने 13 जुलाई को होने वाले मतदान को अगले दिन 14 एवं 15 जुलाई को किए जाने की मांग की है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही दूसरे चरण की मतगणना की तारीख बदलने का अनुरोध आयोग से किया था, जिसे आयोग ने स्वीकार कर 18 जुलाई की जगह मतगणना की नई तारीख 20 जुलाई कर दिया है। दरअसल, 18 जुलाई को राष्ट्रपति का निर्वाचन कार्यक्रम है। राष्ट्रपति का निर्वाचन प्रदेश के सभी प्रशासनिक एवं राजनीतिक तंत्र के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें