मध्यप्रदेश गृहमंत्री मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रामनवमी के जुलूस में हुए उपद्रव की समीक्षा में गहराई से पड़ताल की गई है। जल्द ही बड़ी और कड़ी कार्रवाई और होगी। बैठक में आईजी इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दंगों के दौरान पुलिस कर्मियों की कमी पर कहा कि निर्माण क्षेत्र में एक बटालियन की स्थापना की जाएगी। जिसका मुख्यालय खरगोन रहेगा। बड़वाह में एडिशनल एसपी का अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही खरगोन में जैतापुर नाका और बिस्टान नाका 2 नए थाने भी बनेंगे।
गृहमंत्री ने कांग्रेस पर सधा निशाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खरगोन से पहले खंडवा पहुंचे। यहां पर उन्होंने आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। मिश्रा ने कांग्रेस पर दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा गाना गाकर निशाना साधा। मिश्रा ने कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक सप्ताह में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए। कपिल सिब्बल अब साइकिल की सवारी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अब भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो रैली निकाले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।