फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन उपद्रव: आरिफ मसूद बोले 3 साल पहले मृत व्यक्ति को दंगाई बता दिया, सीएस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

Tue, 19 Apr 2022 09:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में खरगोन हिंसा को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले मृत व्यक्ति को दंगाई बता कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विधायक आरिफ मसूद ने सीएस से की मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है। 3 साल पहले मृत व्यक्ति को दंगाई बता कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन

 
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि हमने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस से मुलाकात की। हमने उनसे निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की है। सरकार में बैठे लोग एकतरफा बयान दे रहे हैं। निष्पक्ष तरीके से कोई बोलने और सुनने को तैयार नहीं है। सरकार की तरफ से एक तरफा कार्रवाई हो रही है। एक समुदाय के लोगों के मकान तोड़े जो रहे हैं, उनकी गिरफ्तारियां हो रही हैं। जिस तरह से कानून की धज्जियां उड़ रही हैं यह ठीक नहीं है। अब तो स्पष्ट भी हो गया है कि जो जेल में बंद हैं उनको दंगाई बताकर घर तोड़ दिया गया। जो अस्पताल में भर्ती हैं, उसको दंगाई बता घर तोड़ दिया गया। हद तो यह है कि जिस व्यक्ति की 3 साल पहले मौत हो चुकी है, उसे भी दंगाई बता कर उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया गया।

आरिफ मसूद ने कहा कि हम जनता से शांति बनाने की अपील करते हैं। खरगोन हिंसा में लापता एक लड़के की  डेडबॉडी मिली है। हम मांग करते हैं कि वीडियोग्राफी के साथ उसका पीएम कराया जाए। हम कह रहे हैं कि मुकदमा कायम करो और जांच करो। हम किसी को एक तरफा फंसाने की बात नहीं कर रहे हैं। जैसा अभी किया जा रहा है। हम पूरे मामले में बहुत जल्द ही कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के साथ ही शहर के कई इलाकों में आगजनी की घटनाएं हुईं। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद से लापता एक युवक का शव इंदौर के सरकारी अस्पताल में मिला है। वहीं, गंभीर घायल एक 17 साल के किशोर का इलाज चल रहा है। प्रशासन दंगाईयों के घरों को जमींदोज करने की कार्रवाई कर रहा है। इसको लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें