फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी कन्यादान योजना: मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को सीहोर से करेंगे शुभांरभ, शादी के बंधन में बंधेंगे 500 युवक-युवतियां

Wed, 20 Apr 2022 05:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश सरकार 21 अप्रैल से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना फिर से शुरू करने जा रही है। सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह में सीएम चौहान योजना का शुभारंभ करेंगे। 500 लाडलियों का विवाह होगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पुन: प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अप्रैल को नसरूल्लागंज से सामूहिक विवाह योजना का शुभारंभ करेंगे। समारोह में जिले की 500 लाडलियों का विवाह होगा। विवाह योजना के प्रभावी संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील होकर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में इस योजना को स्थगित कर दिया था, लेकिन अब बढ़ी हुई सहायता राशि और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ एक बार फिर प्रदेश सरकार योजना प्रारंभ करने जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 अप्रैल को आयोजित विवाह समारोह की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए समितियां गठित की गई हैं। दूल्हा-दुल्हन सहित परिजन के बैठने की व्यवस्था, वरमाला, अतिथियों के सत्कार, बैंडबाजा और आतिशबाजी के प्रबंध किए गए हैं। दंपतियों को दिए जाने वाले उपहार के संबंध में विचार-विमर्श के बाद सामग्री की व्यवस्था की गई है। योजना में प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रुपये के प्रावधान में 38 हजार रुपये की सामग्री, 11 हजार रुपये का चेक और 6 हजार रुपये आयोजन व्यय शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें